IPL 2026: Shreyas Iyer पर लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना,बाकी Punjab King टीम को भी सजा (Image Source: BCCI)
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyer) पर शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में धीमी ओवर गति (slow over-rate) बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित है, यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध था। इसके चलते श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके अलावा, प्लेइंग इलेवन के बाकी सभी खिलाड़ियों, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया जाएगा।