पंजाब किंग्स (PBKS) ने रविवार (19 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 54 रन से हराकर अपने विजयी अभियान को जारी रखा और इसके साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।
पंजाब किंग्स की छह मैच में यह पांचवीं जीत है, जबकि उनका एक मैच बेनजीता रहा था। पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसे पहले छह मुकाबलों में एक भी हार नहीं मिली है। इस जीत के बाद पंजाब के 11 पॉइंट्स हो गए हैं औऱ टीम पॉइंट्स टेबल मे टॉप पर बनी हुई है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें प्रियांश आर्या ने 37 गेंदों में 93 रन और कूपर कोनोली ने 46 गेंदों में 87 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की।
Punjab Kings - first ever team to register in first 6 games of a season in IPL history pic.twitter.com/tfj6ga9dZp
— The Cricket Panda (@TheCricketPanda) April 19, 2026