Quinton de Kock Record: साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) मौजूदा समय में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) खेल रहे हैं। वो Barbados Tridents टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने बुधवार, 02 सितंबर को SKN Patriots के खिलाफ शानदार शतक (Quinton de Kock Century) लगाने का कारनामा किया है। इसी के साथ उन्होंने एक बेहद खास रिकॉर्ड लिस्ट में महान विराट कोहली (Virat Kohli) और डेविड वॉर्नर (David Warner) की बराबरी कर ली है।
क्विंटन डी काक का 10वां टी20 शतक: 33 वर्षीय विकेटकीपर बैटर क्विंटन डी कॉक एक अनुभवी और आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, जो कि टी20 क्रिकेट के दिग्गजों में गिने जाते हैं। उन्होंने CPL में अपने करियर का दूसरा और T20 करियर में 10वां शतक लगाया है। खास बात ये है कि अब वो विराट कोहली और डेविड वॉर्नर की बराबरी करके टी20 फॉर्मेट में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 457 मैचों की 443 पारियों में ये कारनामा किया है। इस लिस्ट में अब क्रिस गेल और बाबर आज़म ही उनसे ऊपर हैं।
टी20 में सर्वाधिक शतक
- क्रिस गेल - 463 मैचों में 455 पारियों में 22 शतक
- बाबर आज़म - 359 मैचों की 346 पारियों में 13 शतक
- विराट कोहली - 430 मैचों की 413 पारियों में 10 शतक
- डेविड वॉर्नर - 439 मैचों की 438 पारियों में 10 शतक
- क्विंटन डी कॉक - 457 मैचों की 443 पारियों में 10 शतक