IPL 2026, Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पूरी तरह ध्वस्त कर दी। शुरुआत से ही CSK के विकेट गिरते रहे और टीम की पारी महज 127 रन पर सिमट गई।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला सोमवार (30 मार्च) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लाइव स्कोर देखें यहां
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ही 6-6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि मैथ्यू शॉर्ट सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिससे टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 4 विकेट गंवा दिए। मध्यक्रम में सरफराज खान और कार्तिक शर्मा ने कुछ कोशिश जरूर की, लेकिन दोनों बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। सरफराज ने 17 रन और कार्तिक ने 18 रन बनाए।