IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 206 रनों का लक्ष्य, RR के लिए प्लेऑफ की दावेदारी (Image Source: BCCI)
Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स ने रविवार (24 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया है। बता दें कि प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए राजस्थान के लिए इस मैच में जीत जरूरी है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान की शुरूआत खराब रही और पावरप्ले में ही 3 विकेट गिर गए। शानदार फ़ॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए, वहीं यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंदों में 27 रन और कप्तान रियान पराग ने 8 गेंदों में 14 रन बनाए पवेलियन लौटे।
इसके बाद मिडल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल और दसुन शनाका ने पारी को थोड़ा संभाला। जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रन और शनाका ने 15 गेंदों में 29 रन जोड़े।