IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने गाले टेस्ट के लिए अपनी पसंदीदा प्लेइंग XI चुनी है। उन्होंने अपनी टीम में तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के साथ युवा गेंदबाज को मौका दिया है।
भारत और श्रीलंका के बीच इस सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 15 अगस्त से 19 तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए अश्विन न यह टीम अपने यूट्यूब चैनल पर साझा की है। अश्विन की चुनी हुई टीम के टॉप ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को बतौर सलामी बल्लेबाज जगह मिली है। इसक बाद देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर मौका दिया गया है। वहीं कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत नंबर-5 पर बल्लेबाजी करेंगे।
नंबर-6 पर अश्विन ने दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को चुना है। इस फैसले के साथ उन्होंने चोटिल साईं सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किए गए युवा बल्लेबाज सरफराज खान को अपनी प्लेइंग XI से बाहर रखा है। गेंदबाजी की बात करें तो अश्विन ने स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव की तिकड़ी पर भरोसा जताया है। जडेजा और सुथार बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं।