रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड (Tim David) ने रविवार (5 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे डेविड ने 280 की स्ट्राईक रेट से 25 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के जड़े।
देवदत्त पडिक्कल के आउट होने के बाद 15वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए डेविड ने 70 रन की पारी से इतिहास रच दिया। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में डेविड से पहले एक ही बल्लेबाज ने 15वें ओवर या उससे बाद में बल्लेबाजी पर आने के बाद 70 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इससे पहले टी-20 ब्लास्ट 2022 में ससेक्स के खिलाफ हुए मैच में डेनियल सैम्स ने 71 रन बनाए थे।
डेविड ने डेथ ओवरों (17 से 20) में 68 रन बनाए. जो आईपीएल के इतिहास एक पारी में किसी भी बल्लेबाज द्वारा डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा रन हैं। पुरुषों की T20 पारी में, डेथ ओवर्स में केवल चार बल्लेबाजों ने इससे ज़्यादा रन बनाए हैं।