RCB को बड़ा झटका, Nuwan Thushara इस कारण हो सकते हैं IPL 2026 से बाहर (Image Source: X.Com (Twitter))
श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो सकते हैं। न्यूजवायर की खबर के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने एक सख्त नई फ़िटनेस नीति लागू होने के बाद उन्हें 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट' (NOC) देने से इनकार कर दिया है।
हालांकि इसे लेकर ना ही श्रीलंका क्रिकेट द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
श्रीलंका क्रिकेट ने हाल ही में खिलाड़ियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि आईपीएल और पीएसल जैसी फ़्रैंचाइजी लीग में हिस्सा लेने की मंज़ूरी मिलने से पहले, उन्हें नए शुरू किए गए फिजिकल परफ़ॉर्मेंस टेस्ट पास करने होंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने पुष्चि करते हुए कहा था कि उन्हीं को खेलने की मंजूरी तभी मिलेगी जब खिलाड़ी ज़रूरी मानकों को पूरा करेंगे।