ऋतुराज गायकवाड़ ने रच डाला इतिहास,सबसे तेज 3000 T20 रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने (Image Source: Google)
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शनिवार (8 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बना दिया। गायकवाड़ ने 36 गेंदों में दो चौकों औऱ एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली।
इस पारी दौरान गायकवाड़ ने अपने 3000 टी-20 रन पूरे कर लिए। वह सबसे तेज 3000 टी-20 रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, उन्होंने सिर्फ 91 पारियों में यह कारनामा किया है।
गायकवाड़ ने इस मामले में केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 93 पारियों में 3000 रन के आंकड़े तक पहुंचे थे। 107 पारी के साथ सुरेश रैना औऱ गौतम गंभीर इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।