Saif Ali Khan इंग्लैंड में क्रिकेट क्लब मैच के दौरान शनदार रनअप के साथ तेज गेंदबाजी करते हुए दिखे (Image Source: Instagram)
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सैफ इंग्लैंड में एक क्रिकेट क्लब मैच के दौरान शानदार रनअप के साथ तेज गेंदबाजी करते दिखे।
इस वायरल वीडियो में सैफ अली खान पूरे क्रिकेटिंग गियर और सफेद ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए अच्छा रनअप लिया और पूरी तरह क्रिकेटर वाले अंदाज में गेंद फेंकी। उनकी गेंदबाजी का एक्शन देखकर ऐसा लगा कि अभिनेता ने इस खेल की बारीकियों पर अच्छी पकड़ बनाई हुई है।
VIDEO: