Sameer Rizvi Record: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिज़वी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन की तूफानी पारी खेल खास क्लब में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इस दौरान उन्होंने भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रचा।
आईपीएल 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में 22 साल के युवा बल्लेबाज समीर रिज़वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। 163 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए रिज़वी ने 7 चौंकों और 7 छक्कों की मदद से 51 गेंदों में 90 रन की दमदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस पारी के दम पर समीर रिज़वी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में 124 रन की पारी खेली थी।