युवराज और गंभीर से धोनी की दुश्मनी पर हुआ सनसनीखेज खुलासा ()
22 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): हाल ही चीफ सिलेक्टर के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म करने वाले पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। बुधवार को संदीप पाटिल ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने को लेकर विचार विमर्श हुआ था लेकिन धोनी ने टेस्ट से रिटायरमेंट लेकर सबको चौंका दिया था।
OMG: रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज
साथ ही पाटिल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है कि धोनी ने गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।