Sanju Samson Record: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का 12वां मुकाबला शुक्रवार, 19 सितंबर को भारत और ओमान (India vs Oman) के बीच शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक बड़ा टी20I रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, अबू धाबी के मैदान पर अगर संजू सैमसन अपनी इनिंग के दौरान 4 छक्के जड़ते हैं तो वो अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 53 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ भारत के लिए बतौर विकेटकीपर टी20I में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
जान लें कि मौजूदा समय में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ जो कि टीम इंडिया के सबसे महान कप्तानों में से एक रहे, महेंद्र सिंह धोनी इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने देश के लिए 98 टी20 मैचों की 85 पारियों में 52 छक्के जड़ने का कारनामा किया है। संजू सैमसन फिलहाल इस लिस्ट में 52 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।