चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मंगलवार (14 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में 32 गेंदों में 150 की स्ट्राईक रेट से 48 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े। सैमसन इस मुकाबले में चेन्नई के टॉप स्कोरर रहे।
धोनी को छोड़ा पीछे
सैमसन आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा बार टीम का टॉप स्कोरर रहने के मामले में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह 24वीं बार है जब विकेटकीपर के तौर पर खेलते हुए सैमसन 24वीं बार टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक (24) की बराबरी की और एमएस धोनी (23) को पीछे छोड़ा।
Samson surpasses Dhoni's tally of top scores for the team as wicketkeeper in IPL
— The Cricket Panda (@TheCricketPanda) April 14, 2026
◎ 30: Quinton de Kock
◎ 29: KL Rahul
◎ 28: Rishabh Pant
◎ 26: Robin Uthappa
◉ 24: Sanju Samson
◎ 24: Dinesh Karthik
◎ 23: MS Dhoni