वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamar Joseph) का आईपीएल डेब्यू काफी निराशाजनक रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रविवार (14 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया और अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 47 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं किया। इस मैच में उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
शमर का पहला ओवर काफी खराब है। आईपीएल करियर के पहले ओवर में उन्होंने 10 गेंद डाली और 22 रन दिए। यह आईपीएल डेब्यू पर किसी भी गेंदबाज द्वारा डाले गए पहले ओवर में सबसे ज्यादा गेंद है।
शमर ने पहले शमर ने पहली पांच गेंद मान्य डाली, जिसमें एक चौके समेत 8 रन दिए। लेकिन अगली चार गेंद में दो वाइड और दो नो बॉल गिरी और आखिरी मान्य गेंद पर छक्का लगा। अपने इस ओवर में उन्होंने 10 एक्स्ट्रा रन दिए।
0 L1 4 2 b1 nb Wd Wd4 nb 6
— Ram Garapati (@srk0804) April 14, 2024
Shamar Joseph has bowled 10 balls in his 1st over in IPL - the most by a bowler in his maiden over in IPL. pic.twitter.com/22Rsl10z3f