शिमरोन हेटमायर ने IND vs WI 3rd T20 में Nicholas Pooran का रिकॉर्ड तोड़कर बनाया नया T20I रिकॉर्ड (Shimron Hetmyer Record)
Shimron Hetmyer Record: वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने इंदौर टी20 (IND vs WI 3rd T20) में तूफानी बल्लेबाज़ी की और 26 गेंदों पर 6 चौके 2 छक्के लगाकर 43 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को पछाड़कर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
हेटमायर ने रचा इतिहास: 29 वर्षीय शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज के लिए एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2026 में अब तक 19 मैचों में लगभग 36 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से 614 रन बनाकर ये रिकॉर्ड बनाया है।
ध्यान दें कि शिमरोन हेटमायर ने निकोलस पूरन का महारिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 की पॉजिशन हासिल की है। निकी पी ने 2022 में वेस्टइंडीज के लिए 23 टी20 इंटरनेशनल में 582 रन बनाए थे।