ईशान मलिंगा (Eshan Malinga) कंधे की डिस्लोकेशन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार (3 फरवरी) को होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने इसकी आधिकारित जानकारी दी।
बता दें कि मलिंगा टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की प्रारंभिक टीम का हिस्सा थे। लेकिन श्रीलंका के अंतिम 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की लिस्ट फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 में लगी चोट के बाद अब खेलने को लेकर संशय है।
यह घटना इंग्लैंड की रन-चेज़ के आठवें ओवर में हुई, जब लंबी बारिश के बाद खेल दोबारा शुरू होने पर मलिंगा ने ओवर की पहली गेंद डाली। गेंद रिलीज करते समय मलिंगा के बाएं (गैर-गेंदबाजी) कंधे में खिंचाव महसूस हुआ और वह फॉलो-थ्रू के दौरान दर्द से कराहते हुए ज़मीन पर गिर पड़े। उनकी डाली गई गेंद नियंत्रण से बाहर थी, जो कमर से ऊपर गई और उसे नो-बॉल करार दिया गया।