Gautam Gambhir (सोनल दिनुषा का प्रदर्शन बेहद खास, गौतम गंभीर ने की श्रीलंकाई बल्लेबाज की तारीफ )
कहते हैं कि कामयाबी का असल मजा तब है, जब आपका विपक्षी भी आपकी प्रशंसा करने के लिए मजबूर हो जाए। भारत और श्रीलंका के बीच हाल में संपन्न 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंकाई युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा का प्रदर्शन ऐसा ही रहा। अपने दम पर कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की हार टालने वाले दिनुषा ने 4 पारियों में 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाया।
सोनल दिनुषा के यादगार प्रदर्शन की भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने जमकर प्रशंसा की है।
गंभीर ने एक्स पर लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में चरित्र, सब्र और मेंटल टफनेस की जरूरत होती है जो हमारे लड़कों ने दिखाई है। सोनल दिनुषा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खास सलाम।"