Sophie Devine Record: गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन (Sophie Devine) मंगलवार, 03 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती है। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 PM बजे से शुरू होगा।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 36 वर्षीय सोफी डिवाइन WPL 2026 के सीजन में अब तक गुजरात जायंट्स के लिए 8 मैचों में 17 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने 29.5 ओवर में 237 रन देकर ये विकेट चटकाए हैं। यहां से अब अगर वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में दो विकेट और चटकाती हैं तो वो WPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।
जान लें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर और हेली मैथ्यूज के नाम दर्ज है जिन्होंने WPL के एक सीजन में 18-18 विकेट निकाले हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने WPL के तीसरे सीजन में ये रिकॉर्ड बनाया था।