SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया डरबन टेस्ट में जीत से 6 विकेट दूर, साउथ अफ्रीका को मिला विशाल लक्ष्य (Australia's Matt Renshaw celebrates after dismissing South Africa's Temba Bavuma)
South Africa vs Australia, 1st Test: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने डरबन के किंग्समीड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। जीत के लक्ष्य़ से साउथ अफ्रीका अभी भी 319 रन दूर है।
दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही, जिसके बाद एडेन मार्करम और डेविड बेडिंगहम ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। लेकिन बेडिंगहम के आउट होते ही कप्तान टेम्बा वाबुमा (1) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) भी सस्ते में पवेलिन लौट गए। बेडिंगहम ने 68 गेंदों में 45 रन बनाए।
दिन के अंत पर मार्करम 45 रन और वियान मुल्डर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।