Abhishek Sharma ने बतौर भारतीय T20 में बनाया बड़ा खराब रिकॉर्ड,जिसे कोई तोड़ना नहीं चाहेगा (Image Source: X.Com (Twitter))
SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने सोमवार (13 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में बड़ा खराब रिकॉर्ड बना दिया।
अनचाहे रिकॉर्ड में नंबर 1
जोफ्रा आर्चर द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की पहली गेंद अभिषेक ने रवि बिश्नोई को कैच थमा दी और इसके साथ ही वह टी-20 क्रिकेट में एक साल मे सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए।