Heinrich Klaasen ने बनाया गजब रिकॉर्ड, एक साथ तोड़ा रोहित शर्मा और केएल राहुल का रिकॉर्ड (Image Source: X.com/Twitter)
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने सोमवार (18 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में 26 गेंदों में 47 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए।
केएल राहुल को पछाड़ा
इस पारी के दौरान क्सालेन ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में 2000 आईपीएल रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 58 पारियों में इस आंकड़े को हासिल कर उन्होंने केएल राहुल (60) को पीछे छोड़ा।