श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। श्रीलंका अभी पाकिस्तान से 135 रन पीछे है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक निसान मदुसका (8) औऱ कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (6) नाबाद रहे।
पाकिस्तान की टीम तीसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 221 रनों से आगे खेलने उतरी थी। सऊद शकील के पहले दोहरे शतक के दम पर पाकिस्तान ने पहली पारी में 461 रन बनाकर 149 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। शकील ने 361 गेंदों में 19 चौकों की मदद से नाबाद 208 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वह श्रीलंका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। शकील के अलावा आघा सलमान ने 113 गेंदों में 83 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए पहली पारी में रमेश मेंडिस ने 5 विकेट, प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट, वहीं विश्वा फर्नांडो और कसुन रजिथा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
What A Knock By Saud Shakeel!#SLvPAK #Pakistan #SriLanka #Cricket pic.twitter.com/cOV1fxNbV4
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) July 18, 2023