एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम में एक अहम बदलाव किया है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ जेनिथ लियानागे तीन साल बाद टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी शानदार बल्लेबाज़ी ने उन्हें एक बार फिर से टीम में जगह दिलाई है।
एशिया कप 2025 के लिए मंगलवार(9 सितंबर) को श्रीलंका क्रिकेट ने अपने स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है। 30 वर्षीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ जेनिथ लियानागे को टीम में शामिल किया गया है, जिससे श्रीलंका का स्क्वाड अब 17 खिलाड़ियों का हो गया है।
Asia Cup 2025 – Squad Update
— Sri Lanka Cricket (OfficialSLC) September 9, 2025
The Sri Lanka Cricket Selection Committee has included Janith Liyanage in the Sri Lanka squad for the ACC Men’s T20 Asia Cup 2025.
With his inclusion, the squad strength has now increased to 17 players.SriLankaCricket AsiaCup2025 LionsRoar pic.twitter.com/9mTtw0MZf0
लियानागे की यह वापसी तीन साल बाद हो रही है। उन्होंने आखिरी बार फरवरी 2022 में भारत के खिलाफ धर्मशाला में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। हालांकि, इस बीच उन्होंने वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।