रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) को बड़ा झटका लगा है क्योंकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के क्रिकेटर रिचर्ड ग्लीसन (Richard Gleeson) को बाकी बचे मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया है।
आरसीबी ने ग्लीसन को 1.6 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है।
तेज गेंदबाज ग्लीसन ने इंग्लैंड के लिए छह टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं,जिसमें उनके नाम 9 विकेट दर्ज हैं। वह आईपीएल 2024 और 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने चेन्नई के लिए दो मैच और मुंबई के लिए एक मैच खेला।
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 15, 2026
The English Speedster joins the Royal Challengers Bengaluru for the remainder of the #TATAIPL season, replacing Nuwan Thushara.
Welcome, Richard! Time to wear the badge and #PlayBold. pic.twitter.com/VMmrNOm8mL