वो 3 गेंदबाज, जिन्होंने एक ही पारी में विकेटों का 'छक्का' लगाया (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18 सीजन में अब तक सिर्फ 3 ही गेंदबाज पारी में '6 विकेट' ले सके हैं। आइए, इनके बारे में जानते हैं।
सोहेल तनवीर: आईपीएल मैच की एक ही पारी में 6 विकेट लेने का कारनामा सबसे पहले सोहेल तनवीर ने किया था। 4 मई 2008 को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ तनवीर ने 4 ओवरों में महज 14 रन देकर 6 विकेट निकाले थे। इस शानदार गेंदबाजी के सामने सीएसके 19 ओवरों में महज 109 रन पर सिमट गई।
इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 14.2 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। ग्रीम स्मिथ ने नाबाद 35 रन की पारी खेली, जबकि स्वप्निल असनोदकर ने 32 रन का योगदान टीम का खाते में दिया।