3rd Test: I'm just trying that whenever I'm set, make it big, says Yashasvi Jaiswal on unbeaten 214 (Image Source: IANS)
Yashasvi Jaiswal: आईसीसी ने फरवरी 2024, प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इस लिस्ट में भारत के इन-फॉर्म ओपनर यशस्वी जायसवाल, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और श्रीलंका के पथुम निसांका का नाम शामिल है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जायसवाल ने अब तक दमदार प्रदर्शन किया और पहली बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए।
हैदराबाद टेस्ट 28 रनों से हारने के बाद भारत की शुरुआत खराब रही, लेकिन जायसवाल के शानदार फॉर्म की बदौलत भारत ने वापसी की।