Ahmedabad: ICC Men's T20 World Cup 2026 - New Zealand vs South Africa (Image Source: IANS)
T20 World Cup: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच खेला जाना है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 35 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में 2 भारतीय हैं।
इस लिस्ट में डेविड मिलर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2011 से 2025 के बीच 28 मुकाबलों में 33.11 की औसत के साथ कुल 563 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल है। इस दौरान उनके बल्ले से 36 छक्के निकले।
दूसरी ओर, तिलक वर्मा इस लिस्ट में टॉप भारतीय हैं, जिन्होंने साल 2023 से अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 मुकाबलों में 28 छक्के लगाए हैं। इस दौरान तिलक 2 शतक भी लगा चुके हैं।