Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण का आगाज 28 मार्च से हो गया है। टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल रहे हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी का नाम है।
युजवेंद्र चहल: युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। चहल टूर्नामेंट में खेले 174 मुकाबलों में 221 विकेट निकाल चुके हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.96 की रही है। वह इस लीग में एक ही मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।
भुवनेश्वर कुमार: आईपीएल 2025 में अपनी गेंदबाजी से आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार इस लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे हैं। भुवनेश्वर 191 मुकाबलों में 199 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। भारतीय गेंदबाज का इकोनॉमी भी महज 7.69 का रहा है।