पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। यह पांचवां ऐसा टी20 वर्ल्ड कप है, जिसकी शुरुआत 'चौके' के साथ हुई।
साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का आगाज क्रिस गेल के चौके के साथ हुआ था, जिसके बाद इंग्लैंड के रवि बोपारा ने नीदरलैंड के साथ चौके के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2009 की शुरुआत की थी। इसके बाद श्रीलंका के दिलशान मुनावीरा ने टी20 वर्ल्ड कप-2012 की पहली गेंद पर चौका लगाया था। कनाडा के आरोन जॉनसन ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 की शुरुआत चौके के साथ की थी।
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में जारी इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर नीदरलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने मैक्स ओ'डॉउड के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।