Ahmedabad: India Wins T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
India Wins T20 World Cup: टीम इंडिया ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 96 रन से शानदार जीत दर्ज की। यह सिर्फ 161 दिनों के दौरान क्रिकेट जगत में भारत का छठा बड़ा खिताब है।
एशिया कप 2025: भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। 28 सितंबर को खेले गए इस मैच में पाकिस्तानी टीम 19.1 ओवरों में सिर्फ 146 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025: नेपाल की महिला टीम ने 23 नवंबर को कोलंबो में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 12.1 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली।