अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में पहले दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने एक बार फिर मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। जायसवाल 54 गेंद पर 36 रन बनाकर जायडेन सील्स का शिकार बने। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन 7 रन बनाकर आउट हो गए।
केएल राहुल ने एक बार फिर संयम से भरपूर 53 रन की पारी खेली है। वह क्रीज पर मौजूद हैं। 114 गेंद की अपनी पारी में वह 6 चौके लगा चुके हैं। उनके साथ शुभमन गिल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 31 रन की साझेदारी हुई है। दूसरे दिन भारत को वेस्टइंडीज पर बड़ी बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी इन दोनों पर होगी।