New Delhi: South Africa vs United Arab Emirates – ICC Men's T20 World Cup 2026 (Image Source: IANS)
United Arab Emirates: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाने वाला है। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
वरुण आरोन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "एडेन मार्करम खतरनाक बल्लेबाज हैं। उनके पास जसप्रीत बुमराह का मुकाबला करने की टेक्निक है। नई गेंद से बुमराह और हार्दिक भी शानदार फॉर्म में हैं।"
मार्करम टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। अब तक 4 मैचों की 4 पारियों में 59.33 के औसत और 187.36 के स्ट्राइक रेट से वह 178 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं।