T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने यूएई के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 34वें मुकाबले को 6 विकेट से जीता। इस मुकाबले में एनरिक नॉर्त्जे ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसी के साथ नॉर्त्जे टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
नॉर्त्जे ने साल 2021 से अब तक 20 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 37 विकेट हासिल किए हैं, जबकि पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी लसिथ मलिंगा 31 मुकाबलों में 38 विकेट लेकर शीर्ष पर मौजूद हैं। साउथ अफ्रीकी टीम सुपर-8 में तीन मैच खेलेगी, जिसमें नॉर्त्जे के पास मलिंगा से आगे निकलने का मौका होगा।
तेज गेंदबाजों की इस लिस्ट में टिम साउदी तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 25 मुकाबलों में 36 विकेट निकाले, जबकि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल ने अपने करियर में 24 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिसमें 35 विकेट निकाले। कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट 18 मुकाबलों में 34 विकेट के साथ इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।