एशिया कप 2025 के फाइनल में कौन सी दो टीमें आमने-सामने होंगी। इसकी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। 28 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
एशिया कप के इतिहास में यह पहला मौका है, जब फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। मौजूदा एशिया कप टूर्नामेंट का 17वां एडिशन है। 2016 में पहली और 2022 में दूसरी बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। मौजूदा सीजन टी20 फॉर्मेट का तीसरा मौका है।
1984 में हुए पहले एशिया कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच यूएई में खेला गया था। भारत विजेता रही थी। 1986 में श्रीलंका में दूसरा एशिया कप खेला गया था। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। 1988 में बांग्लादेश में हुए तीसरे एशिया कप में फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था। 1990 में भारत में हुए चौथे एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर विजेता रही थी। 1995 में यूएई में हुए पांचवें एशिया कप में भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर विजेता रही थी। 1997 में श्रीलंका आयोजित छठे एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया था।