औकिब नबी को भारतीय टीम में मिले मौका, सौरव गांगुली ने बीसीसीआई से की मांग (Image Source: IANS)
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपने प्रदर्शन से सभी बड़ी टीमों को चौंकाते हुए फाइनल में पहली बार जगह बनाई है। फाइनल मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ हुबली में खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर को फाइनल तक पहुंचाने में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज औकिब नबी का असाधारण योगदान रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने औकिब नबी के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की है और बीसीसीआई से उन्हें भारतीय टीम में जगह देने की मांग की है।
सौरव गांगुली ने एक्स पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर ने दुनिया को दिखाया है कि कोशिश और इरादा क्या कर सकता है। उन्होंने उस इलाके को उन पर गर्व महसूस कराया है। मुश्किल माहौल लोगों को सख्त बनाता है। आकिब नबी देश के रंग में रंगने की राह पर हैं। गर्मियों में इंग्लैंड से शुरुआत करनी चाहिए।"