बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पुरुष और महिला घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई (Image Source: IANS)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल की अगुआई वाली बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पुरुष और महिला क्रिकेटरों की घरेलू मैच फीस और सैलरी में वृद्धि का ऐलान किया है। बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों को लंबे समय से बहुत कम पैसे मिल रहे थे।
यह निर्णय तमीम इकबाल की अगुवाई वाली एड हॉक कमेटी का पहला कदम है, जिसने इस सप्ताह की शुरुआत में अपना काम शुरू किया था। बोर्ड के इस फैसले से बांग्लादेश के घरेलू क्रिकेटरों, खासकर महिला लीग के खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली है।
तमीम इकबाल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि यह शायद आदर्श न हो, लेकिन यह निश्चित रूप से एक सुधार है। एक बार में वित्तीय वृद्धि की भी एक सीमा होती है।