India Vs Bangladesh: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने फेसबुक पर एक भावुक संदेश में अपने इस फैसले की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय टीम के साथ अपने सफर को याद किया।
रुबेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'फेसबुक' पर लिखा, "राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा बहुत मायने रखता रहा है, लेकिन एक समय ऐसा आता है जब किसी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग होना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है।"
भले ही रुबेल हुसैन वैश्विक मंच को छोड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वह इस खेल से जुड़े रहेंगे। रुबेल घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, उन्होंने अपने पूरे सफर के दौरान साथ देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया है।