Barbados : ICC Men's T20 Cricket World Cup Final match between India and South Africa (Image Source: IANS)
T20 Cricket World Cup Final: दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस फैसले से बाद क्लासेन अपने परिवार संग अधिक समय बिता पाएंगे।
क्लासेन इससे पहले टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं, जहां उन्होंने सिर्फ चार मैच खेले थे। इसके बाद क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर फोकस किया।
क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी वनडे मैच 5 मार्च 2025 को खेला था। चैंपियंस ट्रॉफी के इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हार झेलनी पड़ी थी।