IPL Match Between Royal Challengers: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ करने जा रही है। यह मुकाबला खास होगा क्योंकि दोनों टीमें पांच-पांच बार की चैंपियन हैं। लेकिन सबसे ज्यादा नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर रहेंगी, जो अब भी इस टूर्नामेंट के अहम खिलाड़ी हैं।
धोनी के इस सीजन में खेलने को लेकर कई तरह की अटकलें थीं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि जब भी लोगों ने धोनी पर सवाल उठाए, उन्होंने अपने खेल से सबको चुप करा दिया।
धोनी जुलाई में 44 साल के हो जाएंगे और यह उनका लगातार 18वां आईपीएल सीजन होगा। इनमें से 16 सीजन उन्होंने सीएसके के लिए खेले हैं। उन्होंने अब तक 264 मुकाबलों में 5243 रन बनाए हैं और आईपीएल के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक भी दर्ज हैं।