CPL 2026: शादाब, मुकिम की घातक गेंदबाजी, गुयाना को 9 विकेट से हराकर एंटिगुआ फाइनल में पहुंची (CPL 2026: शादाब, मुकिम की घातक गेंदबाजी, गुयाना को 9 विकेट से हराकर एंटिगुआ फाइनल में पहुंची )
केंसिंग्टन ओवल में खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 9 विकेट से हराकर एंटिगुआ बारबुडा फाल्कंस ने सीपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली है।
एंटिगुआ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना अमेजन ने बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी की और पूरी टीम 15 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। ग्लेन फिलिप्स ने 16, शाई होप ने 16 और रोमारियो शेफर्ड ने 14 रन बनाए।
एंटिगुआ की तरफ से शादाब खान और सुफियान मुकीम ने शानदार गेंदबाजी की, और अमेजन को 76 रन पर समेटने में इन्हीं दोनों स्पिनरों की भूमिका रही। शादाब ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मुकिम ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए।