Chennai Super Kings: पूर्व भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का बेहतरीन मौका है। लगातार तीन जीत के साथ पांच बार की चैंपियन टीम ने टॉप-4 की दौड़ के लिए जरूरी मोमेंटम हासिल कर लिया है।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स 11 में से 5 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने शुरुआती तीन हार के बाद जीत की लय हासिल करते हुए अगले 8 में से 6 मुकाबले अपने नाम किए। फिलहाल इस टीम के पास 12 अंक हैं।
प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष चार टीमों पर नजर डालें, तो गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 14-14 अंक हैं। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है।