श्री चरणी-कैथरीन ब्राइस को पछाड़कर डैनी वायट-हॉज ने जीता आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड (Image Source: IANS)
इंग्लैंड की ओपनर डैनी वायट-हॉज को जून 2026 के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड का विजेता चुना गया है, जिन्होंने 'आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026' में शानदार प्रदर्शन किया था।
डैनी ने स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस और भारत की लेफ्ट-आर्म स्पिनर एन श्री चरणी को पछाड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले नवंबर 2024 में भी डैनी इस खिताब को अपने नाम कर चुकी थीं।
डैनी वायट-हॉज ने सोमवार को 'आईसीसी' के एक बयान में कहा, "मैं आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत खुश हूं, खासकर इसलिए क्योंकि यह घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप में किए गए प्रदर्शन के लिए मिला है। आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेल के लिए एक शानदार मौका था। लॉर्ड्स में फाइनल खेलने का मौका मिलना एक ऐसी याद है जिसे मैं और मेरी टीम की साथी हमेशा संजोकर रखेंगी।"