आईपीएल 2026 में सभी मैच खेलेंगे धोनी, रोल पर फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा: CSK सीईओ (Image Source: IANS)
New Delhi: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में सभी मैच खेल सकते हैं। उनके रोल पर आखिरी फैसला टीम प्रबंधन करेगी।
सीएसके सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा कि मेरे हिसाब से धोनी सीजन के सभी मैच खेलेंगे।
क्या धोनी अगले सीजन विकेटकीपिंग भी करेंगे? इस सवाल के जवाब में कासी विश्वनाथ ने कहा, "यह मैं नहीं कह सकता। यह क्रिकेट का फैसला है जो क्रिकेट स्टाफ लेगा, प्रशासनिक स्टाफ नहीं। इसलिए वे तय करेंगे कि वह बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे या विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर, या एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर।"