'ईद मुबारक', सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, लक्ष्मण, कैफ आदि क्रिकेटरों देशवासियों को दी बधाई (Image Source: IANS)
पूरे देश में ईद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी ईद का त्योहार बेहद सादगी से मना रहे हैं। ईद पर देशवासियों को मुबारकबाद देने वाले प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, युसूफ पठान, वीवीएस लक्ष्मण, और मोहम्मद कैफ हैं। सभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को मुबारकबाद दी है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "ईद मनाने वाले सभी लोगों को ईद मुबारक। विश्वास, दया और उदारता की भावना हम सभी का मार्गदर्शन करे।"
वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा, "यह ईद सभी के लिए खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। ईद मुबारक।"