ENG vs AUS: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टी20 सीरीज के लिए कई मुख्य तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है, क्योंकि टीम का ध्यान साउथ अफ्रीका में होने वाली टेस्ट सीरीज और वनडे विश्व कप 2027 पर है।
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर और जोश टोंग को 21 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए आराम दिया गया है। हालांकि, 12 नवंबर से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी मजबूत टीम चुनी है।
आर्चर और जैकब बेथेल की वनडे टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी तेज कर रहा है, जिसमें अब एक साल से भी कम समय बचा है। इंग्लैंड के नेशनल सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने कहा, "वनडे सीरीज के लिए जैकब बेथेल और जोफ्रा आर्चर की वापसी का मतलब है कि हम वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान लगभग अपनी पूरी मजबूती के साथ खेलेंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद ये चार तेज गेंदबाज चले जाएंगे क्योंकि हम साउथ अफ्रीका के टेस्ट दौरे से पहले उनके वर्कलोड को मैनेज करना चाहते हैं।"