इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ पूरन आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक पूरा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
निकोलस पूरन ने ऐसा 5 बार किया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी 4 बार यह कारनामा कर चुके हैं। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 6 बार 20 से कम गेंदों में आईपीएल अर्धशतक पूरा किया।
निकोलस पूरन एलएसजी के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध महज 15 गेंदों में पचासा लगाया था। साल 2025 में पूरन 18 गेंदों में (बनाम सनराइजर्स हैदराबाद) और साल 2024 में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर चुके थे। उन्होंने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।