Lucknow Super Giants: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी की तारीफ की है। अय्यर ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 101 रनों की नाबाद पारी खेलकर पीबीकेएस को 7 विकेट से जीत दिलाई।
एलएसजी को हराने के साथ ही पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। अय्यर ने सिर्फ 51 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही पीबीकेएस ने लगातार छह हार के सिलसिले पर भी ब्रेक लगाया।
फिंच ने अय्यर की पारी की तारीफ करते हुए 'जियोस्टार' से कहा, "यह एक शानदार पारी थी। उन्होंने क्लासिक क्रिकेट शॉट्स खेलकर शुरुआत की। वह क्रीज पर ज्यादा नहीं घूमते, वह गेंद को वहीं मारते हैं, जहां उसे जाना चाहिए, जो आमतौर पर बैटिंग की कला है।"