तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें वनडे का हिस्सा नहीं हैं। वनडे टीम से उन्हें रिलीज कर दिया गया है। वहीं स्पिनर कुलदीप यादव को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बीसीसीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, "पुरुषों की चयन समिति ने 19 नवंबर, 2026 को वेलिंगटन में शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बरार को भारतीय टीम में शामिल किया है। कुलदीप यादव को भारत में चल रहे घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए टेस्ट टीम से रिलीज किया जाएगा।"
गुरनूर अब टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ेंगे और पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। आखिरी वनडे के लिए कोई उनका रिप्लेसमेंट नहीं होगा। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वेलिंगटन में टेस्ट टीम के सदस्यों से जुड़ गए हैं।