हरमनप्रीत महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाली खिलाड़ी बनीं (Image Source: IANS)
हरमनप्रीत कौर सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। हरमनप्रीत ने यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मनुका ओवल में जारी दूसरे टी20 मुकाबले में किया। यह ऐतिहासिक मैच कौर का भारत के लिए 356वां इंटरनेशनल मुकाबला था, जिसके साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स के 355 मुकाबले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
इस लिस्ट में वह ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी (349 मैच) और भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज (333 मैच) से आगे हैं। इंग्लैंड की दिग्गज खिलाड़ी शार्लेट एडवर्ड्स 309 मैचों के साथ टॉप-5 में हैं।
साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वालीं हरमनप्रीत कौर ने अब तक अपने करियर में 6 टेस्ट, 161 वनडे और 189 टी20 मुकाबले खेले हैं।